SENSEX की HISTORY WWW.SHAREMARKETHINDI.COM

BSE के इंडेक्स SNESEX की HISTORY

Zerodha

BSE के इंडेक्स SNESEX की HISTORY

Sensex की History , सेन्सेक्स ने इसी साल 2018 में 36000 का आंकड़ा पार किया था,  ध्यान देने वाली बात है कि यह  वाही सेन्सेक्स है जो 1979 में 100 पॉइंट से शुरु हुआ था, यानी 39 सालो में सेंसेक्स ने 100 से 36000 का सफ़र तय कर लिया है,

सेंसेक्स के 100 से 36000 जाने का दूसरा मतलब ये है कि – सेंसेक्स ने 1979 से 2018 के इस 39 सालो में लगभग 3600 गुना का लाभ दिया है,

यानी, अगर किसी ने 1979 में सेंसेक्स में 100 रूपये लगाये होते तो आज उसकी कीमत होती 36000,

और इस तरह किसी ने 1979 में 21 हजार रूपये 1979 में सेंसेक्स में निवेश किये होते तो आज उसकी कीमत होती – 75 लाख 60 हजार रूपये हो गए होते,

अब इस तरह के आंकड़ो को देख कर ये समझना बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है कि Sensex की History आखिर किस तरह की रही है, और इतना शानदार लाभ सेंसेक्स ने किस तरह दिया है,

उस से पहले आइए सेंसेक्स को भी संक्षिप्त रूप में समझ लेते है कि – आखिर सेंसेक्स क्या और कैसे काम करता है,

Sensex (सेंसेक्स) क्या है और कैसे काम करता है ?

sensex BSE यानि Bombay Stock Exchange का मुख्य index है, जो 30 BSE पर लिस्टेड मार्केट कैपिटल के अनुसार 30 सबसे बड़े कंपनी के शेयर भाव से मिल कर बनता है,

इस तरह SENSEX को ऐसे टोकरी के रूप में देखा जाता है, जिस में टॉप 30 कंपनी के शेयर है,

और जैसे जैसे इन 30 कंपनी के भाव घटते और बढ़ते है, उसी अनुपात में इन 30 कंपनी से मिलकर बनी टोकरी जिसे स्टॉक मार्केट की भाषा में SENSEX का नाम दिया गया है उसमें भी उतार चढाव देखने को मिलता है,

SENSEX के अंको में रोजाना उतार चढाव होता रहता है, क्योकि टॉप 30 कंपनी के शेयर के भाव भी घटते और बढ़ते रहते है,

इस तरह अगर बात की जाये कि SENSEX की HISTORY किस तरह की रही है और ये कैसे कैसे बढ़ा है तो आइए मोटा मोटी इसे भी समझ लेते है,

SNESEX की HISTORY

ध्यान देने वाली बात है कि – स्टॉक मार्केट में शेयर के भाव यानि पूंजी निवेश के मूल्य में उतार चढाव का बहुत अधिक RISK रहता है, अब ऐसे में  SENSEX की HISTORY  को देख कर बहुत सही तरह से समझ सकते है ,

मैंने सेंसेक्स के हिस्ट्री को YEARLY दिखया हुआ है, आगे आपको वो तरीका भी पता चल जायेया जहा से आप इस रिपोर्ट को खुद भी GENRATE कर सकते है,

Year Open High Low Close
1979 118.76
1980 148.25
1981 227.72
1982 235.83
1983 252.92
1984 271.87
1985 527.36
1986 524.45
1987 442.17
1988 666.26
1989 778.64
1990 1048.29
1991 1027.38 1955.29 1908.85
1992 4546.58 2615.37
1993 2617.78 3459.07 3346.06
1994 3436.87 4643.31 3926.9
1995 3910.16 3943.66 3110.49
1996 3114.08 4131.22 2713.12 3085.2
1997 3096.65 4605.41 3096.65 3658.98
1998 3658.34 4322 2741.22 3055.41
1999 3064.95 5150.99 3042.25 5005.82
2000 5209.54 6150.69 3491.55 3972.12
2001 3990.65 4462.11 2594.87 3262.33
2002 3262.01 3758.27 2828.48 3377.28
2003 3383.85 5920.76 2904.44 5838.96
2004 5872.48 6617.15 4227.5 6602.69
2005 6626.49 9442.98 6069.33 9397.93
2006 9422.49 14035.3 8799.01 13786.91
2007 13827.77 20498.11 12316.1 20286.99
2008 20325.27 21206.77 7697.39 9647.31
2009 9720.55 17530.94 8047.17 17464.81
2010 17473.45 21108.64 15651.99 20509.09
2011 20621.61 20664.8 15135.86 15454.92
2012 15534.67 19612.18 15358.02 19426.71
2013 19513.45 21483.74 17448.71 21170.68
2014 21222.19 28822.37 19963.12 27499.42
2015 27485.77 30024.74 24833.54 26117.54
2016 26101.5 29077.28 22494.61 26626.46
2017 26711.15 34137.97 26447.06 34056.83
2018 34059.99 38989.65 32483.84 34442.05

आप इस डाटा में अगर आप ध्यान से देखते है कि तो आप इन बातो को सही तरह से समझ पाएंगे –

  1. सेंसेक्स ने बहुत अधिक उतार चढाव बना रहता है,
  2. लम्बे समय में जैसे अभी 39 साल में स्टॉक मार्केट के सूचक सेंसेक्स ने औसतन 17 % CAGR का लाभ दिया है, जो किसी भी दुसरे निवेश से काफी STRONG RETURN है,
  3. अगर आप लम्बे समय के निवेश के लिए तैयार है, तो सेंसेक्स या निफ्टी जैसे इंडेक्स फण्ड में निवेश करना सबसे अच्छा विकल्प भी हो सकता है,

SENSEX की HISTORY को BSE वेबसाइट पर कैसे देखे,

जब से सेंसेक्स बना है यानी 1979 से लेकर आज तक की CCचेक करने के लिए आपको BSE की वेबसाइट पर नीचे दिए लिंक पर क्लीक करके जा सकते है,

https://www.bseindia.com/indices/IndexArchiveData.aspx

इस लिंक पर आपको तीन विकल्प मिलते है,

  1. सबसे पहले आपको BSE के अलग अलग INDEX में से आपको S&P BSE SENSEX को सेलेक्ट करना होगा क्योकि सेंसेक्स का पूरा नाम यही है,
  2. इसके बाद आपके पास तीन विकल्प है पहला – DAILY तो आप कौन से DATE से और कौन से YEAR से DAILY रिपोर्ट देखना चाहते है ये देखने को मिल जायेगा, और आप एक्सेल की डाटा शीट भी डाउनलोड कर सकते है,
  3. बिलकुल इसी तरह दो और विकल्प जैसे MONTHLY या YEARLY डाटा भी आप एक्सेल फाइल डाउनलोड कर सकते है,

मैंने आपकी सुविधा के लिए यहाँ पर ३ फाइल डाउनलोड कर लिया है और इस देखने के लिए आपको नीचे दिए लिंक पर क्लिक करना होगा –

  1. सन 1979 से SENEX का DAILY DATA SHEET
  2. सन 1979 से SENEX का mONTHLY DATA SHEET
  3. सन 1979 से SENEX का yEARLY DATA SHEET

 


तो दोस्तों,

आज के इस पोस्ट में मैंने SENSEX की HISTORY के बारे मैंने आपसे डिटेल में बात की, अगर आपके मन में इस पोस्ट से जुड़ा कोई सवाल हो तो आप कमेंट कर के पूछ सकते है,

पोस्ट पूरा पढने के लिए आपका बहुत बहुत धन्यवाद.

 

5 Paisa

2 Comments

  1. navin November 3, 2018
  2. navin November 3, 2018

Comment on This Post

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.